फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सुबह-सुबह हुआ बड़ा रेल हादसा, देखें तस्वीरें

Wed, 10 Oct 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 12
train derailed - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हुआ है। रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरने की खबर है। हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत की खबर है। 
विज्ञापन

2 of 12
train accident - फोटो : अमर उजाला
अभी मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सैकड़ों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 12
train accident
जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन मालदा से रायबरेली होते हुए दिल्ली जा रही थी। रायबरेली से 6 किलोमीटर दूर हरिचंदपुर रेलवे स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े चार बजे डिरेल हो गई। 

4 of 12
train accident - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे लाइन से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 12
train accident
फिलहाल, लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमे मौके के लिए रवाना हो चुकी है। ग्रामीण और रेलवे स्टेशन कर्मचारी यात्रियों को बचाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
train accident - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा रेलवे के एडीआरएम काजी मेराज घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

7 of 12
train accident
बताया जा रहा है कि इंजन के पीछे लगे डिब्बे एक के बाद एक पलटते चले गए। कुल 8 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें स्लीपर भी शामिल हैं। 

8 of 12
train accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ट्रेन यातायात प्रभावित हो गया है। हादसे के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 

9 of 12
train accident - फोटो : अमर उजाला
दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन BSNL- 05412-254145, रेलवे 027-73677 
पटना स्टेशन BSNL- 0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229, रेलवे- 025-83288 
 

10 of 12
train derailed - फोटो : train derailed
एडीआरएम काजी मेराज का कहना है कि 4 बोगियां पलटी हैं। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या भी 40 के करीब है। 

11 of 12
train accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर नजर बना रखी है। उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एनडीआरएफ को हरसभंव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

12 of 12
जौनपुर में सीएम योगी - फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने डीडीपी ओपी सिंह से भी बात की है। घायलों को जल्द मदद दिलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम योगी ने रायबरेली ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये का मुआवजे का एलान किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें