फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में डकैतों से भिड़ गए ग्रामीण, उल्टे पांव भाग निकले बदमाश

Wed, 21 Feb 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
dacoity - फोटो : अमर उजाला
गोंडा में नवाबगंज थानाक्षेत्र के हरिबंशपुर गांव में मंगलवार देर रात लाठी-डंडे से लैस 12 डकैतों ने गांव के रामतेज प्रजापति के घर धावा बोल दिया। भनक लगते ही ग्रामीणों ने बदमाशों को घरे लिया। करीब आधे घंटे तक ग्रामीण डकैतों से जूझते रहे, जिसके बाद बदमाश भाग निकले। मारपीट में छह ग्रामीण घायल हुए हैं। तीन को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 5
dacoity - फोटो : amar ujala
रामतेज के बेटे रामसुरेश ने बताया कि रात में जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे तभी करीब एक बजे मां इंद्रावती जोर से चिल्लायी की कुछ लोग घर के बरामदे में घुस आए हैं। इतना  बोलते ही मां कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर आ गई और बदमाशो से भिड़ गईं। इसी बीच बदमाशों ने इंद्रावती के कान की बाली नोच ली और भागने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
dacoity - फोटो : amar ujala
रामसुरेश ने बताया कि इसी बीच पिता रामतेज और भाई अशोक भी कमरे से बाहर आ गए। लोगों को बाहर आते देख बदमाश भागने लगे। घर के लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को गांव के बाहर खेत मे पकड़ लिया। आवाज सुनकर पड़ोसी शिवचरन (50) और उनकी पत्नी भानमती (40) भी पहुंच गए और बदमाशों ने भिड़ गए। 

4 of 5
dacoity - फोटो : अमर उजाला
अपने साथी को फंसता देख भाग रहे अन्य बदमाश वापस आ गए तथा ग्रामीणों की लाठी-डंडों से पीटकर साथी को छुड़ा ले गये। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dacoity - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर एएसपी हृदयेश कुमार बुद्धवार की सुबह करीब दस बजे घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि रामतेज के घर में तीन बार लूट का प्रयास हो चुका है लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। एएसपी ने पीड़ितों को जलद् कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें