फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

Wed, 18 Mar 2015 08:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
राजधानी लखनऊ के बाजार खाला इलाके के संत सुदर्शनपुरी में एक चेन लुटेरे की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार दोपहर जमकर उपद्रव हुआ। लुटेरे को छुड़ाने के इरादे से थाने का घेराव करने निकली भीड़ ने जल संस्थान रोड पर जाम लगाया और रास्ते से गुजर रही पीसीआर की गाड़ी पर पथराव करके शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

2 of 15
गाड़ी में सवार दरोगा व दो सिपाही भाग निकले। उपद्रवियों की तलाश में गलियों में घुसी पुलिस पर हमला बोला। इस पर पुलिस ने जमकर लाठी भांजी और संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की।
विज्ञापन

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

3 of 15
बवाल बढ़ते देख अन्य थानों की पुलिस व पीएसी बुलाई गई। एएसपी सिटी ने बेगुनाहों पर कार्रवाई न करने का आश्वासन देकर हालात काबू में किए। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

4 of 15
इंस्पेक्टर बाजार खाला विकास पांडेय ने बताया कि मड़ियांव इलाके में शनिवार को माधुरी सिंह नामक महिला की सोने की चेन लूटने के दौरान मौके पर छूटी बाइक के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि संत सुदर्शनपुरी निवासी अमन उर्फ गोलू डॉन ने अपने साथी सैफी की मदद से वारदात अंजाम दी थी।

विज्ञापन

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

5 of 15
मड़ियांव पुलिस ने बाजार खाला कोतवाली में मामले की जानकारी दी। दोनों थानों की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात गोलू के घर दबिश दी। पता चला कि दोनों बदमाश कानपुर भागे हैं। पुलिस ने उसके भाई से ठिकानों का पता लगाया और गोलू को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। (कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।)
विज्ञापन

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

6 of 15
रिश्तेदारों ने उसे बेकुसूर बताते हुए आसपास के लोगों को एकत्र करके थाने पर प्रदर्शन की तैयारी की और लुटेरे को छुड़ाने के इरादे से शरारती तत्वों ने जलनिगम रोड पर सीढ़ियां डालकर जाम लगाया। इलाके में निकली माडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी पी-34 की टीम मौके पर पहुंची। (लाठीचार्ज के दौरान पुलिस।)
विज्ञापन

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

7 of 15
पुलिस की गाड़ी देखते ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। चारों तरफ से पथराव होने से गाड़ी के शीशे टूट गए। उसमें सवार दरोगा मोहर सिंह, रमेश, कांस्टेबल जगदीश तिवारी घायल हो गए। टीम ने हालात बेकाबू देख वायरलेस से अधिकारियों को जानकारी दी और फोर्स मंगाया।

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

8 of 15
इंस्पेक्टर विकास पांडेय अपनी टीम लेकर निकले। सीओ के ऑफिस से टीम के साथ निकल रहे एसओ सआदतगंज अशोक यादव भी अपनी गाड़ी पीछे दौड़ा दी। पुलिस फोर्स आते देख उपद्रवी भाग कर गलियों में जा छुपे। इंस्पेक्टर ने माजरा समझने के साथ उच्चाधिकारियों को सूचना दी और आसपास के थानों व चौकियों की पुलिस एवं पीएसी बुलाई। (पथराव के बाद घटनास्‍थल पर पहुंचा पुलिस बल।)

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

9 of 15
लाठीचार्ज के दौरान पुलिस।

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

10 of 15
इसके साथ उपद्रवियों की तलाश में पुलिस टीम संत सुदर्शनपुरी की गलियों में घुसी। नजर आए संदिग्धों की धरपकड़ व पूछताछ के दौरान पुलिस ने कल्लू नामक व्यक्ति को दबोचा। उसके घर की महिलाओं की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मुकाबले के लिए उकसाया और छतों से पथराव शुरू हो गया।

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

11 of 15
मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने हालात संभाला और पूछताछ के लिए गिरफ्तारी की।

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

12 of 15
छतों पर मौजूद इलाके के लोग।

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

13 of 15
इलाके में तनाव पूर्ण शांति है।

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

14 of 15
पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार हुए लोगों के परिजन रोते हुए।
विज्ञापन

हमले से बौखलाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बवाल!

15 of 15
एक पुलिस कर्मी से बातचीत कर अपने परिजन को छोड़ने की गुहार करती महिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें