लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में आवासीय भूखंड पर बने कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को तोड़ने गई एलडीए की टीम और पुलिस के खिलाफ रिटायर्ड दरोगा एसएन पांडेय व उसके रिश्तेदारों ने मोर्चा खोल दिया। रिटायर्ड दरोगा के रिश्तेदारों ने बिल्डिंग की छत से ईंटें और बल्लियां फेंकनी शुरू कर दी। इससे निर्माण तोड़ने गई टीम में भगदड़-सी मच गई।
विज्ञापन
2 of 10
हालत यह हो गई कि दरोगा ने अपनी पिस्टल निकाल ली। पथराव होने के बाद पुलिस और पीएसी के जवानों ने ईंटें फेंक रहे लोगों को बिल्डिंग की छत से उतारने के बाद दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। इसके बाद ही अवैध निर्माण तोड़ना शुरू हो सका।
विज्ञापन
3 of 10
गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-5 में स्थित भूखंड संख्या 5/761 और 5/762 पर हुए अवैध निर्माण तोड़ने के लिए टीम गई थी। एलडीए के प्रवर्तन विभाग की कार्रवाई में रिटायर्ड दरोगा एसएन पांडेय का भूखंड संख्या 5/761 पर नक्शा के विपरीत बनाए निर्माण को भी तोड़ना था।
4 of 10
चार मंजिला इस निर्माण को पूरी तरह तोड़ने के लिए जैसे ही जेसीबी ने काम शुरू किया। रिटायर्ड दरोगा का बेटा और उसका एक रिश्तेदार छत पर चढ़ गया। दोनों ने ऊपर से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उनकी पत्थरबाजी से जेसीबी को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 10
पीएसी के घेरे में फिर भी बदसुलूकी
पत्थरबाजी शुरू होने के बाद पुलिस और पीएसी के जवानों ने दोनों को किसी तरह छत से उतारा। इसके बाद दोनों ने एलडीए के विहित प्राधिकारी सीएल मिश्रा और अवर अभियंता नरेंद्र सिंह से बदसुलूकी शुरू कर दी।
विज्ञापन
6 of 10
हालात खराब होते देख किया लाठीचार्ज
हालात नहीं सुधरता देख पुलिस और पीएसी के जवानों ने दोनों रिश्तेदार और उनके समर्थकों पर लाठी भांजनी शुरू कर दी। पिटाई के बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर गोमतीनगर थाना भेज दिया। देर शाम तक एलडीए की तरफ से कोई मुकदमा उनकेखिलाफ दर्ज नहीं कराया गया था। बवाल बंद होने के बाद भूखंड संख्या 5/762 की मालती देवी ने विरोध शुरू कर दिया लेकिन पुलिस की सख्ती को देखते हुए वह शांत हो गईं।
विज्ञापन
7 of 10
बाहरी भी पहुंच गए समर्थन में
कार्रवाई के दौरान रिटायर्ड दरोगा के समर्थन में दो मुस्लिम युवक आ गए। दोनों जेसीबी से अवैध कॉम्प्लेक्स को तोड़ने ही नहीं दे रहे थे। इससे जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट और एलडीए के विहित प्राधिकारी दोनों ही सकते में आ गए। जब पत्थर फेंकना शुरू हुआ तो दोनों वहां से गायब हो गए।
8 of 10
दरोगा ने पिस्टल निकाल धमकाया
छत से ईंट-पत्थर फेंके जाने से इतनी अफरा-तफरी इतनी मच गई कि दरोगा को खुद अपनी सर्विस पिस्टल निकालनी पड़ी। दरोगा ने हवा में पिस्टल दिखाते हुए पत्थरबाजी कर रहे लोगों को धमकाया। इसके बाद ही पुलिस उन लोगों को किसी तरह उतार कर ले आई।
9 of 10
29 मई को भी बैरंग लौटी टीम
इससे पहले 29 मई को भी रिटायर्ड दरोगा का अवैध कॉम्प्लेक्स तोड़ने एलडीए की टीम गई थी। इसके बाद वहां एसएन पांडेय खुद जेसीबी के आगे लेट गया। हंगामा बढ़ते देख विहित प्राधिकारी खुद अवैध निर्माण तोड़ने के लिए सात दिन का समय देकर वापस लौट आए थे। इसके बाद वीसी ने खुद उन्हें अवैध निर्माण तोड़ने केआदेश दिए थे। अब भी निर्माण को पूरी तरह नहीं तोड़ा जा सका है। वहीं छत पर लगे बड़े होर्डिंग को भी एलडीए की टीम नहीं हटवा पाई।
मामले पर एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह का कहना है कि दोनों भूखंड पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई है। एसएन पांडेय के पक्ष की तरफ से जो कुछ किया गया उसको लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।