भाजयुमो नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी हत्याकांड ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बुधवार रात लखनऊ में इंदिरानगर के पिकनिक स्पॉट रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी विकास सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली विकास सिंह की कार पर लगी। गोली की आवाज सुनकर पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही दौड़ा, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। वहीं, एसएसपी ने वारदात की जांच सीओ गाजीपुर को सौंपी है। दो दिन पहले भी महानगर प्रभारी ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
2 of 5
फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
गोमतीनगर के नेहरू एन्क्लेव निवासी विकास सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। वह हिंदू युवा वाहिनी (भारत) से भी जुड़े हुए हैं। विकास के मुताबिक, बुधवार रात वह काम के सिलसिले में मानक विहार जा रहे थे। खुर्रमनगर चौराहे से होकर पिकनिक स्पॉट रोड पर पहुंचे थे। तभी अचानक दो युवक सामने आ गए। बदमाशों ने पलक झपकते ही फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
गोलियों की आवाज सुनते ही विकास कार में ही छिप गए। एक गोली कार के गेट में जा धंसी। विकास के मुताबिक, हमलावर नकाबपोश थे। निशाना चूकने के बाद वह जंगल के रास्ते भाग निकले।
इंदिरानगर पुलिस को हमले की सूचना देने के साथ ही विकास ने संगठन के लोगों से भी मदद मांगी।
4 of 5
विकास सिंह
- फोटो : amar ujala
कुछ ही देर में दर्जनों कार्यकर्ता इंदिरानगर थाने पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा किया। विकास ने सप्ताहभर में दूसरी बार हमला किए जाने की बात भी कही। उनके मुताबिक, पहले हुए हमले की सूचना भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उनकी जान पर खतरा बना हुआ है।
सीओ गाजीपुर को जांच
प्रॉपर्टी डीलर व हिंदू युवा वाहिनी के नेता पर हमला होने की खबर मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अमित दुबे ने बताया कि विकास सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी गाजीपुर अमित कुमार सौंपी है। वहीं, निर्देश दिया है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करें।