राजधानी लखनऊ के एक इलाके निगोहां के रामदाईखेड़ा में गोकशी के आरोप में शनिवार को चर्च में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। चर्च के पास मांस और हड्डियां मिलने पर ग्रामीणों ने गोकशी व धर्मपरिवर्तन का आरोप लगाते हुए चर्च पर हमला कर दिया। हमलावर करीब तीन घंटे तक रास्ता जामकर बवाल करते रहे।
विज्ञापन
गोकशी के आरोप में ग्रामीणों ने चर्च पर किया हमला, तस्वीरें
2 of 5
बाद में पुलिस ने हालात काबू में किए। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मांस के टुकड़े फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। देर रात ग्राम प्रधान जगरूप की तरफ से अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
गोकशी के आरोप में ग्रामीणों ने चर्च पर किया हमला, तस्वीरें
3 of 5
प्रेस बटेरियन चर्च ऑफ इंडिया के लखनऊ फील्ड मिशन ने रामादाईखेड़ा गांव में धार्मिक गतिविधियों के लिए भवन बना रखा है। सीओ मोहनलालगंज श्यामाकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस भवन को मिजोरम के रहने वाले लोगों ने बनवाया है। यहां मिशन के लोग अपने क्रियाकलाप करते हैं। शुक्रवार रात भी यहां कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। शनिवार सुबह लोगों ने मांस के टुकडे़, जानवरों के बाल, हड्डियां देखा तो तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भवन की बाउंड्रीवाल तोड़ डाली। वहां रखा सामान उठाकर फेंक दिया और आग लगा दी।
गोकशी के आरोप में ग्रामीणों ने चर्च पर किया हमला, तस्वीरें
4 of 5
उस वक्त भवन में चार-पांच लोग ही थे। उपद्रव होते देख सभी भाग निकले। सूचना मिलने पर सीओ मोहनलालगंज, एसडीएम सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा तो एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह सिसैंडी-रामादाईखेड़ा मार्ग पहुंच गए। भड़के ग्रामीणों ने देर शाम को भी भवन पर तोड़फोड़ और आगजनी की।
गोकशी के आरोप में ग्रामीणों ने चर्च पर किया हमला, तस्वीरें
5 of 5
मामले पर सीओ मोहनलालगंज श्यामाकांत त्रिपाठी कहते हैं ‘पास ही आईटीबीपी परिसर है। हो सकता है कि किसी ने अनजाने में वहां से मांस के टुकड़े फेंक दिए हों। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।’