फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर पहुंचे बाबा परमानंद पर चली चप्पलें, हुई धक्का-मुक्की, तस्वीरें

Sat, 28 May 2016 01:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रामशंकर तिवारी उर्फ बाबा परमानंद को कचहरी में देखकर शुक्रवार को वकील व मौजूद भीड़ हमलावर हो गई। भीड़ ने बाबा को जमकर खरी-खोटी सुनाई और धक्का-मुक्की की। इस दौरान किसी ने बाबा की तरफ चप्पल भी फेंकी। उधर, कोर्ट ने बाबा की तीन दिन पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है।
विज्ञापन

2 of 5
हर्रई निवासी बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद की कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के लिए एसीजेएम सुरजन सिंह के कोर्ट में शुक्रवार की तिथि निर्धारित थी। दोपहर करीब दो बजे सुरक्षा के कड़े घेरे में बाबा को एसीजेएम के कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

3 of 5
इस दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि मुकदमे से संबंधित वीडियो क्लिप, अश्लील सीडी जो कि बाबा ने चित्रकूट में छिपा रखे हैं उनका बरामद किया जाना अति आवश्यक है। इसके लिए सात दिवसीय रिमांड की याचना की गई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात कोर्ट ने बाबा परमानंद को 28 मई 2016 में दिन के 11 बजे से 31 मई दिन 11 बजे तक तीन दिवसीय पुलिस कस्टडी रिमांड देने का आदेश दिया है।

4 of 5
पेशी के बाद लोटते समय बाबा परमानंद को देखकर वकील व वादकारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भीड़ ने बाबा के साथ जमकर धक्का-मुक्की की। वकीलों और भीड़ का आक्रोश देख बाबा के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था। इसी बीच किसी ने बाबा की तरफ एक चप्पल भी फेंकी, लेकिन भारी सुरक्षा बल होने के कारण कोई बाबा तक पहुंच नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा उगल सकता है कई अहम राज
तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस बाबा से कई अहम राज उगलवाने का प्रयास करेगी। पुलिस अब बाबा के खास चेलों व करीबी लोगों के बारे में भी पुख्ता जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। बाबा की रिमांड से अब इस मामले में कई अन्य लोगों पर भी पुलिस का शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें