सिविल सेवा परीक्षा 2015 में सेकेंड टॉपर रहे अतहर आमिर, टॉपर टीना डाबी से जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनका लखनऊ से खास रिश्ता रहा है। अतहर का कहना है कि लखनऊ शहर उन्हें हमेशा याद रहेगा। नवाबों के शहर में आकर ही उन्होंने प्यार करना सीखा।
विज्ञापन
2 of 10
भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा में क्वालीफाई करने का सपना देश के लाखों युवा देखते हैं लेकिन कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले अतहर आमिर उल शफी खान ने इस परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया और इतिहास रच दिया। जब परीक्षा परिणामों की घोषणा हुई तो अतहर उस समय लखनऊ में इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट में बतौर आईआरटीएस अधिकारी ट्रेनिंग ले रहे थे।
विज्ञापन
3 of 10
वो लखनऊ ही था, जहां से अतहर ने सफलता के फलक के लिए उड़ान भरी। (तस्वीर में अपने अन्य दोस्तों के साथ अतहर आमिर।)
4 of 10
सफलता की खबर मिलने के बाद अपने दोस्तो के साथ मस्ती करते और अन्य को सूचित करते अतहर लखनऊ में।
विज्ञापन
5 of 10
बाकी युगलों से उलट अतहर व टीना ने जल्द ही अपने रिश्ते के बारे में सभी को बता दिया और कहा कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। टीना, अतहर से अपने रिश्ते के बारे में कहती हैं कि यह पहली नजर का प्यार था। 11 मई की सुबह दिल्ली के नार्थ ब्लॉक में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के दफ्तर में मैं उनसे मिली और शाम तक वो मेरे दिल के दरवाजे पर थे।
विज्ञापन
6 of 10
अगस्त आते आते दोनों ही एक दूसरे के दिलों में दस्तक दे चुके थे। टीना बताती हैं कि "हर रोज मैं आमिर का धन्यवाद करती हूं उनकी उपस्थिति के लिए, वह एक कमाल के व्यक्ति हैं।"
विज्ञापन
7 of 10
आमिर के साथ नजदीकियों को टीना ने कभी छुपाया भी नहीं उनके फेसबुक अकाउंट पर दोनों की ढेरों तस्वीरें मोहब्बत के इस किस्से को बयां करने के लिए काफी हैं। टीना कहती हैं कि "हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और बहुत खुश हैं।"
8 of 10
हालांकि फेसबुक पर आए कुछ बेहूदा कमेंट पर वह नाराजगी भी जताती हैं, टीना साफ कहती हैं कि "कई बार इन चीजों से हम परेशान भी होते हैं। हालांकि मेरा मानना है कि यह एक छोटी सी कीमत है लोगों की निगाह में आने की।"
9 of 10
वहीं, अतहर ने अपनी सफलता के बाद कहा था कि वे और उनकी पीढ़ी के आम युवा कश्मीर में आतंक और अशांति के माहौल को खत्म होते देखना चाहते हैं। यही वजह है कि अब पहले से कहीं ज्यादा कश्मीरी नौजवान देश के बड़े व नामी शिक्षण संस्थानों में एडमिशन ले रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। यह ट्रेंड इसी तरह आगे बढ़ना चाहिए।
इन दोनों ने ही सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए एक दूसरे के साथ रिश्तें में बंधने का फैसला लिया है। हालांकि, टीना कहती है कि कई बार अलग धर्म होने के कारण कुछ लोग इस पर टिप्पणी करते हैं, पर ऐसे बहुत से लोग हैं जो इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं।