फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है 'बा बा ब्लैक शिप', अभी तक बच्चे कहते हैं पर अब कह रहे हैं ये एक्टर, तस्वीरें

Thu, 22 Mar 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
आपने बच्चों को ‘बा बा ब्लैक शिप’ कहते सुना होगा, लेकिन इस शुक्रवार इस नाम की फिल्म भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म के कलाकार मनीष पॉल, मंजरी फड़नीस के साथ फिल्म के निर्देशक विश्वास पांडेय और निर्माता आनंद स्वरूप अग्रवाल बुधवार को प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में थे। एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म का विशेष प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के दल ने बताया कि यह एक हास्य फिल्म है, लेकिन इसमें रहस्य-रोमांच भी है। यह बाबा नामक युवक की कहानी है। फिल्म के निर्देशक पांडेय ने बताया कि फिल्म में अनुपम खेर, अन्नू कपूर और केके मेनन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अभिनय और संचालन दोनों ही पसंद
फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे मनीष पॉल ने कहा कि मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मुझे संचालन का दायित्व मिला है या फिर अभिनय करना है। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और हर तरह की भूमिका में अपने को उपयुक्त पाता हूं। मनीष ने कहा कि हालांकि मेरी छवि हास्य कलाकार के तौर पर अधिक है, लेकिन फिल्म में मेरे अभिनय के कई और रंग भी देखने को मिलेंगे। (मनीष पाल बायें से पहले)
विज्ञापन

3 of 4
मराठी अच्छी न होने से रंगमंच नहीं किया
अभिनेत्री मंजरी फड़नीस ने कहा कि मेरी मराठी अच्छी नहीं है, इसलिए मैंने मराठी रंगमंच नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म मध्य प्रदेश के सागर में हुआ और सागर-भोपाल इन्हीं क्षेत्रों में ज्यादा वक्त बीता। मंजरी ने कहा कि फिल्म में काम करते हुए काफी आनंद मिला क्योंकि फिल्म के अभिनेता और निर्देशक दोनों ही साथी कलाकारों को खूब हंसाते रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मेरे लायक भूमिका नहीं थी
फिल्म के दल के साथ आईं निर्देशक विश्वास पांडेय की पत्नी टीवी-फिल्म कलाकार प्राची शाह ने कहा कि मैं फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया की साक्षी रही हूं, लेकिन फिल्म में मेरे लायक कोई भूमिका नहीं थी, इसलिए मैंने इसमें काम नहीं किया है। कई धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर चुकी प्राची ने बताया कि ‘मुल्क’ की शूटिंग के दौरान पिछले दिनों लखनऊ में काफी समय रहने का मौका मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें