फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: तिरंगे में लपेटकर गांव लाया गया सेना का जवान, अंतिम विदाई देते समय हर कोई रो पड़ा, तस्वीरें

Mon, 22 Mar 2021 01:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के जबलपुर में सेना में सूबेदार के पद पर तैनात अमेठी के रामसत्य यादव की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सोमवार सुबह सेना के जवान का शव उसके गांव लाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मृतक सूबेदार संग्रामपुर थाने के बबुरी मजरे ठेंगहा का निवासी है। दो दिन से उसकी तबियत खराब थी। सूचना पर परिजन भी जबलपुर गये थे। वहीं, पर सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के दो लड़के अभिषेक यादव (22), अंकित यादव (13) व बेटी अंजली यादव (11) हैं। अंजली व अंकित जिले के शिवप्रताप इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक जवान की पत्नी नीलम यादव व परिजन बेहाल हो गए। कुछ देर बाद सेना के सम्मान के साथ मृतक जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान शायद ही कोई ऐसा हो जिसकी आंखों में आंसू न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के दौरान गांव के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। जवान के साथियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी और उन्हें विदा कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें