सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने फिल्म पद्मावती के एक गाने 'घूमर' पर परफॉर्मेंस दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से देश भर में हंगामा मच गया। अपर्णा ने ये परफॉर्मेंस अपने भाई अमन बिष्ट की सगाई के एक कार्यक्रम में लखनऊ में दी थी। इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए करणी सेना ने कहा है कि ये बेहद निराशाजनक है जिसके लिए हम लड़ रहे हैं। उसी राजपूतानी शान की परवाह न करते हुए अपर्णा ने परफॉर्मेंस दी। ये संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। अगर वो सच में घूमर को बहुत पसंद करती हैं तो हम उन्हें ओरिजन घूमर और दूसरे राजस्थानी गीत भेज देंगे।
We are fighting for our cause. Being a Rajput she is dancing on such songs without caring for the sentiments of Rajput. We will send them the original Ghoomar song and other Rajasthani folk songs if they like it so much.: Lokendra Singh Kalvi, Karni Sena on Aparna Yadav pic.twitter.com/maMgiBYSFL
— ANI UP (@ANINewsUP) November 29, 2017
विज्ञापन
2 of 5
आपको बता दें कि फिल्म पर लगातार हुए विवाद के बाद इसकी रिलीज टाल दी गई जो कि एक दिसंबर को थी। देश के कई मुख्यमंत्रियों ने इस फिल्म को अपने राज्य में रिलीज होने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म पर जमकर हंगामा हुआ। राजपूत समाज से जुड़े लोगों ने तो फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सिर पर इनाम तक रख दिया था।
4 of 5
देश भर में फिल्म पर मचे विवाद को देखते हुए सेंसरबोर्ड ने भी इसे पास नहीं किया। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जिनसे राजपूतों के सम्मान को ठेस पहुंचती है।