फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पानी में नाचती रहीं अंकिता, बजती रहीं तालियां, बनाया रिकॉर्ड

Sun, 26 Jun 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनू
विज्ञापन
1 of 4
अंक‌िता ने बनाया अनोखा र‌िकॉर्ड - फोटो : amar ujala
न तो पानी में नाचती 15 साल की अंकिता के पैर थमने का नाम ले रहे थे, न ही मौजूद लोगों की तालियां। घुटनों तक पानी में लगातार पांच घंटे तक नृत्य करने के बाद भी अंकिता के चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं था। उसने निर्धारित पांच घंटे से अधिक कुल आठ घण्टे तक नृत्य किया। मौका था गोमतीनगर स्थित रिवर साइड अकादमी में शनिवार को आयोजित ‘झूम के बरसो रे मेघा’ कार्यक्रम का, जहां चाइल्ड लाइन ब्रांड एंबेसडर अंकिता बाजपेई ने यह अनोखा नृत्य कर रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

2 of 4
अंक‌िता ने बनाया अनोखा र‌िकॉर्ड - फोटो : amar ujala
अंकिता मार्वेलस रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया और इंडियन बुक  ऑफ रिकॉर्ड्स में इस रिकॉर्ड का दावा पेश करेगी। वह इससे पहले लगातार पांच घंटे घड़े पर नृत्य का रिकॉर्ड बना चुकी है। 11वीं की छात्रा अंकिता ने यह कोशिश अच्छी बारिश की उम्मीद में और किसानों की अच्छी फसल के लिए समर्पित की। उसने अलग-अलग गानों पर न सिर्फ नृत्य किया बल्कि घड़े, आग, झूमर, मोरपंख और मोमबत्ती का इस्तेमाल भी किया। 
विज्ञापन

3 of 4
अंक‌िता ने बनाया अनोखा र‌िकॉर्ड - फोटो : amar ujala
रिवर साइड अकादमी की प्राचार्या स्वाति वर्मा ने कहा कि हमारे विद्यालय की छात्रा की इस कोशिश पर गर्व महसूस करती हूं। अंकिता की मां अनीता शुरू से आखिर तक उसे प्रेरित करती रहीं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड मुश्किल है डर तो लगता ही है, लेकिन बच्ची पर पूरा भरोसा है। दिनभर घर में चहलकदमी करती अंकिता इतनी खुशमिजाज है कि रिकॉर्ड बनाने के बाद भी आपकी फरमाइश पर दोबारा नाचने को तैयार हो जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
अंक‌िता ने बनाया अनोखा र‌िकॉर्ड - फोटो : amar ujala
तीन साल से नृत्य की ट्रेनिंग ले रही अंकिता की अनोखी कोशिश का अवलोकन करने मार्वेलस रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर आरपी सेन और प्रदेश संयोजक विकास गुप्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। एडिशनल एसपी रुचिता चौधरी के अतिरिक्त सत्या सिंह, आरके पंडित, विजयदीप, सुमन रावत ने भी अंकिता का हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें