फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली गैस के रिसाव से तड़प-तड़प कर मर गए 50 जीव, तस्वीरें

Thu, 26 May 2016 12:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
मनकापुर (गोंडा)। दतौली चीनी मिल कैंपस में बने स्टैंड वाश के नजदीक बुधवार को सुअर चराने पहुंचा एक चरवाहा जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया, जबकि उसके तीन दर्जन के करीब सुअर जहरीली गैस की चपेट में आने से मारे गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
वहीं स्टैंडवाश परिसर के ही इर्द-गिर्द एक दर्जन कबूतरों के साथ दो खरगोशों व एक सांप का भी शव पड़ा पाया गया।
विज्ञापन

3 of 10
आरोप है कि मरने वाले सभी जीव-जंतुओं की मौत स्टैंडवाश से निकली जहरीली गैस से हुई है। चीनी मिल प्रशासन इस बात को  सिरे से खारिज कर रहा है। (जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।)

4 of 10
चरवाहे से मिली तहरीर पर पुलिस ने दतौली चीनीमिल के खिलाफ मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं फैजाबाद से आई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 10
बताते हैं कि बनकटी गांव में रहकर सूकर पालन करने वाला बृजलाल बुधवार की सुबह 5 बजे अपने सूकरों को चराने के लिए दतौली चीनी मिल के कैंपस में बने स्टैंडवाश के नजदीक गया था। बृजलाल के अनुसार जब वह स्टैंडवाश के नजदीक पहुंचा तो उसे इस स्टैंडवाश से एक गैस निकलती महसूस हुई, जो उसका दम घोंटने लगी। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसे मूर्छा आ गई और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

6 of 10
कुछ देर बाद जब गांव वालों ने उसे घर ले जाकर उसके मुंह पर पानी डाला, तब उसे होश आया। बृजलाल के मुताबिक वह चीनी मिल के स्टैंडवाश के करीब अपने 80 सूकरों को चराने के लिए पहुंचा था। जहां जहरीली गैस की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया और उसके 80 सूकर इस गैस के रिसाव से मारे गए। (घटनास्‍थल पर मौजूद अधिकारी)
विज्ञापन

7 of 10
हालांकि स्टैंडवाश के किनारे से केवल 35 सूकरों का ही शव पुलिस ने बरामद किया है। सी स्टैंडवाश के इर्द-गिर्द 35 सूकरों के अलावा 2 जंगली खरगोश, एक दर्जन के करीब कबूतर व एक पानी में रहने वाला सांप भी मरा पाया गया।

8 of 10
बृजलाल के मुताबिक इन सभी जीव-जंतुओं की मौत चीनी मिल के स्टैंडवाश से निकली जहरीली गैस से हुई है। वहीं दूसरी ओर मिल प्रशासन बृजलाल के लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है।

 

9 of 10
फिलहाल पूरे मामले में वादी बृजलाल से मिली तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने दतौली चीनीमिल प्रशासन के खिलाफ धारा 429 आईपीसी 50/51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल जयशंकर मिश्र का कहना है कि वह प्रत्येक पहलू पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
उधर जहरीली गैस से मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सदर राजेश तिवारी व एसडीएम वीके सिंह ने आसपास के ग्रामीणों से उनके बयान दर्ज किए। इसके अलावा फैजाबाद से आई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम भी मामले की जांच करने में लगी है। (घटनास्‍थल पर मौजूद अधिकारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें