गोल जालीदार टोपी, मोटी सी बड़ी नाक, लंबी दाढ़ी, माथे पर सिलवटों के साथ करीब 90 साल की उम्र का बुजुर्ग... एकबारगी तो पहचानना ही मुश्किल कि ये कोई और नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन।
- फोटो : amar ujala
शहर में चल रही फिल्म की शूटिंग में बिग बी का यह लुक शुक्रवार को फैन्स के सामने आया तो वे चौंक पड़े। शूटिंग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
मुंबई के दिग्गज फिल्म समीक्षकों से लेकर फिल्म की पटकथा लेखक और अमिताभ बच्चन के तमाम फैन्स ने उनके लुक को खूब सराहा। मालूम हो कि इस लुक के हिंट को लेकर बिग बी ने ट्वीट कर एक दिन पहले जानकारी भी दी थी।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
उधर, शुक्रवार को दिन भर बृहस्पतिवार के बचे शॉट और अमिताभ के साथ कलाकारों के सीन फिल्माए गए।
शनिवार से शूट में नगर के वरिष्ठ कलाकारों के जुड़ने की बात सामने आ रही है तो रविवार से मंगलवार के बीच आउटडोर शूटिंग भी हो सकती है। इसका लोकेशन बड़ा इमामबाड़ा और कैसरबाग का गेट बताया जा रहा है।