अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा प्रदेश योगमय हो गया। अलग-अलग जगह आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लोगों ने आयोजन को सफल बनाया। सुल्तानपुर में कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी लेकिन इस दौरान भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने योग किया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया।