फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट पर अमित शाह का शाही स्वागत, सीएम सहित पूरा मंत्रिमंडल रहा मौजूद, तस्वीरें

Wed, 24 Oct 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इस समय देश के सबसे ताकतवर नेता के रूप में नजर आ रहे हैं। आज जब वो लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे तो उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल के ज्यादातर सदस्य उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय व संगठन के सदस्यों ने भी उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि शाह लखनऊ में भाजपा की मैराथन बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। ये बैठक कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
कयास लगाए जा रहे हैं इस बैठक में मंत्रिमंडल में फेरबदल व लोकसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। एक रिसॉर्ट में आयोजित इस बैठक में संघ परिवार के सभी प्रमुख संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय और केंद्रीय पदाधिकारी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद भाजपा के सत्ता और संगठन में कई बदलाव नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमित शाह - फोटो : amar ujala
संघ परिवार के सूत्र इस मंथन को बहुत महत्वपूर्ण बता रहे हैं। इनका कहना है कि सत्ता और संगठन की इस समन्वय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर रणनीति बननी है। मौजूदा और निकट भविष्य में होने वाले घटनाक्रमों पर भी बातचीत होगी। (मंत्रिमंडल के इन सदस्यों ने अमित शाह का किया स्वागत।)

4 of 5
- फोटो : amar ujala
वैसे तो यह प्रदेश की समन्वय बैठक है। इसके बावजूद कई कारणों से इस बैठक के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति और सामाजिक समीकरणों पर प्रभाव डालने वाले होंगे। दरअसल, अगला वर्ष प्रदेश के लिए ही नहीं, देश की राजनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कई घटनाक्रमों का केंद्र उत्तर प्रदेश रहने वाला है। (अमित शाह का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
बैठक में कैबिनेट में फेरबदल सहित राम मंदिर, कुंभ के अभूतपूर्व आयोजन, प्रवीण तोगड़िया व लोकसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें