फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ ड्रेसेज: कुर्ता साड़ियों समेत इन ड्रेसेज की डिमांड, यहां देखें आकर्षक कलेक्शन

Tue, 23 Oct 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रिटेंड फ्लेयर प्लाजो के साथ स्ट्रेट कुर्ती व जयपुरी बंधेज गाउन - फोटो : amar ujala
त्योहारों के सीजन में, खासकर करवा चौथ को ध्यान में रखते हुए ड्रेसेज को लेकर इस बार लखनऊ मार्केट में कुछ अनोखे ट्रेंड्स नजर आ रहे हैं। महिलाएं जहां अब भारी-भरकम साड़ी और लहंगों से थोड़ी दूरी बना रही हैं, वहीं बाजार में भी इसका खास खयाल रखा गया है। यही वजह है कि इस फेस्टिव सीजन पारंपरिक अंदाज में वेस्टर्न टच के साथ ‘इंडोवेस्टर्न’ ड्रेसेज का आकर्षक कलेक्शन मौजूद है। खास बात यह है कि इस बार की यह ड्रेस हर बार से कुछ हटकर हैं। इनमें सबसे लेटेस्ट कुर्ता और साड़ी के लुक में ’कुर्ता साड़ी’ महिलाओं को खूब मन भा रहा है। इसके अलावा इस करवाचौथ एथनिक गाउंस, प्रिंटेड कुर्ती के साथ फ्लेयर प्लाजो समेत अन्य ड्रेसेज मौजूद हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्ट्रेट पैंट के साथ कुर्ता साड़ी है खास - फोटो : amar ujala
स्ट्रेट पैंट के साथ कुर्ता साड़ी है खास
मार्केट में स्ट्रेट पैंट के साथ कुर्ता साड़ी सबसे ज्यादा ट्रेंडी है। इसमें स्ट्रेट पैंट के साथ कुर्ती से जुड़ा साड़ी का पल्लू उसे बिल्कुल अलग लुक दे रहा है। मार्के ट में इस सूट की कीमत 3000 से लेकर 5000 रुपये तक है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कुर्ती - फोटो : amar ujala
मन भा रहीं कोटा फैब्रिक पर जयपुरी बंधेज गाउन व कुर्तियां
कुर्ता साड़ी के अलावा अगर एथनिक वियर में बात करें तो इस समय महिलाओं के लिए कोटा फैब्रिक पर लॉन्ग गाउन और फ्रॉक मौजूद हैं। इन पर जयपुरी प्रिंट और बंधेज इन्हें सबका मनपसंद बना रहा है। फैशन कंसल्टेंट्स की मानें तो इस समय हर ड्रेस से ज्यादा ये खरीदे जा रहे हैं। प्रिंट के अलावा अन्य कोई वर्क न होने से यह जितना साधारण है उतना ही आकर्षक है।
 

4 of 5
ड्रेस - फोटो : amar ujala
प्रिंटेड फ्लेयर प्लाजो के साथ स्ट्रेट कुर्ती व लेयर्ड कुर्ता
अगर आपको ट्रेंडी लेकिन हैवी ड्रेसेज पसंद है तो इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प प्रिंटेड प्लाजो के साथ स्ट्रेट कुर्ती है। यह सूट पहनने पर लहंगे का लुक देता है। इस प्लाजो के साथ लेयर्ड कुर्ती भी शानदार लुक दे रही है। प्रिंटेड के अलावा जरी की कढ़ाई, एलाइन (फ्रॉक स्टाइल) कुर्ती भी ली जा सकती हैं। विस्कॉस फैब्रिक की इन कुर्तियों पर चमक देने वाली फॉयल प्रिंट और प्लेसमेंट वर्क भी इन्हें खास बनाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साड़ी - फोटो : amar ujala
सिल्क फैब्रिक पर साड़ी से लेकर लहंगे तक की खूब मांग
पारंपरिक ड्रेसेस में इस बार सिल्क फैब्रिक पर विभिन्न आकर्षक डिजाइन मौजूद हैं। साड़ी से लेकर लहंगें तक सिल्क फैब्रिक पर ही डिमांड में हैं। हैंडवोवेन सिल्क साड़ी, प्रिंटेड सिल्क साड़ी, एंब्रायड्री बेस्ड साड़ी भी मौजूद हैं। बंधेज साड़ी भी खूब सराही जा रही हैं। इसके अलावा जरी व थ्रेड की सामान्य एंब्रॉयड्री वाले सिल्क व जॉर्जट फैब्रिक पर लहंगे भी खास हैं। सिल्क साड़ियों की कीमत जहां 2000 से शुरू होकर 50000 रुपये तक हैं वहीं लहंगों की कीमत 8000 रुपये से 50,000 रुपये तक है। दुकानदारों की मानें तो इस समय सबसे ज्यादा सिल्क साड़ी पसंद की जा रही हैं इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पहले इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती थी। लेकिन अब कम दामों से ही इसकी शुरूआत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें