सारा सिंह की हत्या के आरोपी अमनमणि जेल से अपनी बेगुनाही का सुबूत देने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी फेसबुक वॉल और उनके समर्थन में चल रहे एक फेसबुक पेज पर एक्सीडेंट के पहले उनकी और सारा की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं,जिनके जरिए वो एक खास मैसेज देना चाहते हैं। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
जेल में अमनमणि तो फेसबुक पर कौन डाल रहा है ये निजी तस्वीरें
2 of 7
अमनमणि त्रिपाठी इस वक्त जेल में हैं लेकिन उनके फेसबुक पेज पर अपडेट दिखाई दे रहे हैं। ताजा अपडेट शनिवार दोपहर 12 बजे का है। इसमें कवर फोटो लगाया गया है जिसमें लिखा है,मैं क्रिमिनल नहीं हूं।
विज्ञापन
जेल में अमनमणि तो फेसबुक पर कौन डाल रहा है ये निजी तस्वीरें
3 of 7
सारा की मौत के बाद से ही उनकी मां उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए लगातार स्ट्रगल कर रही हैं। सारा की मां सीमा सिंह का कहना है कि उनकी बेटी की मौत एक्सीडेंट एक्सीडेंट में नहीं बल्कि अमनमणि ने योजनाबद्ध तरीके से की गई है।
जेल में अमनमणि तो फेसबुक पर कौन डाल रहा है ये निजी तस्वीरें
4 of 7
अमनमणि की वॉल पर जो पोस्ट हैं उनमें हर जगह खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की गई है। अमनमणि जेल में हैं तो लोगों के मन में ये भी सवाल है कि उनकी प्राइवेट फोटो फेसबुक पर कौन अपलोड कर रहा है।
विज्ञापन
जेल में अमनमणि तो फेसबुक पर कौन डाल रहा है ये निजी तस्वीरें
5 of 7
अमनमणि के सपोर्ट मे बने पेज पर उनकी और सारा की जो तस्वीरें पड़ीं हैं उनमें तारीख भी है। कुछ तस्वीरें हादसे के ठीक एक दिन पहले की हैं। इन तस्वीरों के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि अमनमणि और सारा के बीच सबकुछ ठीक था।
विज्ञापन
जेल में अमनमणि तो फेसबुक पर कौन डाल रहा है ये निजी तस्वीरें
6 of 7
अमनमणि के पर्सनल फेसबुक पेज पर उनको न्याय दिलाने के लिए बने पेज का भी जिक्र किया है। उसके साथ लिखा है कि मैं आपको यकीन दिलाने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं बेकसूर हूं।
जेल में अमनमणि तो फेसबुक पर कौन डाल रहा है ये निजी तस्वीरें
7 of 7
बता दें कि 9 जुलाई को अमनमणि की पत्नी सारा सिंह की मौत हो गई थी। अमनमणि का कहना है कि एक कार हादसे में सारा की मौत हुई जबकि सारा सिंह की मां का कहना है कि उनकी बेटी अमनमणि से तलाक लेना चाहती थी, अमनमणि उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।