दादरी के बिसाहड़ा गांव में गाय का मांस खाने की अफवाह में मारे गए मो. इकलाख के परिजन मुख्यमंत्री से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सीएम अखिलेश ने पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग देने की बाद कही। उन्होंने मुआवजे की राशि 20 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दी और तीन भाइयों को पांच-पांच रुपये अलग से देने का ऐलान किया। इकलाख के परिजनों को कुल मिलाकर 45 लाख रुपये दिए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
अखिलेश का वादा, 'इकलाख के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा'
2 of 6
सीएम आवास पर मृतक इकलाख के परिजनों से मुलाकात करने के बाद सीएम अखिलेश ने कहा, परिवार बहुत परेशानी में है, दुखी है इनके साथ पूरा न्याय होगा।
विज्ञापन
अखिलेश का वादा, 'इकलाख के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा'
3 of 6
सीएम ने कहा कि जो इनके साथ हुआ वो सीन इनके दिमाग से कभी नहीं निकल सकता। हमारी संस्कृति भाईचारे की है पता नहीं किसने ये जहर घोला।
अखिलेश का वादा, 'इकलाख के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा'
4 of 6
इकलाख की बेटी-दामाद और मां एमएलसी आशू मलिक के साथ यहां पहुंचे थे। सीएम ने उनके परिवार को 45 लाख रुपये मुआवजा, आवास और सुरक्षा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
अखिलेश का वादा, 'इकलाख के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा'
5 of 6
सीएम ने ये भी कहा कि राजनीति करने वाले कुछ भी कहें लेकिन सपा इस दुख में पीड़ित परिवार के साथ है।