फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPNIC: जेपीएनआईसी के गेट पर ताला देखकर भड़के अखिलेश यादव, गेट फांदकर अंदर घुस गए, तस्वीरें वायरल

Wed, 11 Oct 2023 02:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकनायक जयप्रकाश की जयंती के अवसर पर जेपीएनआईसी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए गए थे। उन्हें रोकने के लिए गेट पर ताला लगा दिया गया था और लोहे की चादर से रास्ता रोक दिया गया था।

अखिलेश जब अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जिससे वो नाराज हो गए और गेट फांदकर अंदर की तरफ कूद गए। ये देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के भी पसीने छूट गए। अखिलेश के गेट फांदकर अंदर कूदने के बाद सपा कार्यकर्ता भी गेट पर चढ़ गए और अंदर चले गए। सारी सुरक्षा व्यवस्था धरी रह गई।

परिसर के अंदर अखिलेश यादव ने लोकनायक जयप्रकाश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वापस आ गए। गेट फांदते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और सपा समर्थकों द्वारा लगातार शेयर की जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव के तेवरों ने वहां मौजूद सपाइयों को जोश से भर दिया। बाहर आकर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव काफी आक्रोशित नजर आए और कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब मैं यहां माल्यार्पण के लिए आया हूं। हर साल आता हूं और अब मुझे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि जयप्रकाश ने तत्कालीन सत्ता के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था। क्या हमें भी माल्यार्पण के लिए जयप्रकाश नारायण जी की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा। अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हम संपूर्ण क्रांति का नारा देते हैं जो कि 2024 तक जाएगा और 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन करेगा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सपाइयों की वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव के अंदर जाने के बाद सपाई भी गेट फांदकर अंदर घुस गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें