मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मोहनलालगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनुआसांड़ में थाली और गिलास बांटकर बच्चों को धनतेरस का तोहफा दिया।
विज्ञापन
2 of 10
प्रदेश सरकार ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को एक करोड़ थाली-गिलास देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
3 of 10
योजना के तहत हर बच्चे को एक-एक थाली और एक-एक गिलास दिया जाना है। भोजन करने के बाद बच्चे थाली और गिलास अपने घर ले जा सकेंगे।
4 of 10
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनुआसांड़ के 10 बच्चों को अपने हाथ से थाली बर्तन देकर योजना का शुभारंभ किया। दिसंबर तक प्रदेश भर में बर्तन वितरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 10
मध्यान्ह भोजन योजना के तहत इस समय परिषदीय विद्यालय के साथ ही अनुदानित विद्यालय और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाता है। भोजन के लिए बच्चे अपने बर्तन खुद लाते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
मुख्यमंत्री ने बच्चों को भोजन करने के लिए थाली और गिलास देकर योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन
7 of 10
योजना के तहत प्रदेश के 75 जनपदों के 1.68 स्कूल में पढ़ने वाले 1.86 करोड़ बच्चों को थाली और गिलास दिया जाएगा। इसके लिए प्रति थाली और गिलास 114 रुपये के हिसाब से कुल 114 करोड़ रुपये की लागत से बर्तन खरीदे गए हैं।
8 of 10
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले योजना में बर्तन स्कूल में रखे जाने थे, लेकिन उन्हें लगा कि बर्तन बच्चों को मिलने चाहिए। इसलिए बर्तन पर बच्चों का अधिकारी होगा और वे इन्हें अपने घर ले जा सकेंगे।