फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के लिए खून से लिखा इस्तीफा तो कुछ ने टॉवर पर चढ़ किया हंगामा, तस्वीरें

Tue, 20 Sep 2016 12:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
सपा में टीम अखिलेश की बर्खास्तगी से कार्यकर्ता बौखला गए और जमकर हंगामा किया, कोई टॉवर पर चढ़ गया तो किसी ने खून से इस्तीफा लिखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
सोमवार को अनुशासनहीनता के आरोप में सपा के सात नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बर्खास्त कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं में इस्तीफा देने की झड़ी लग गई।
विज्ञापन

3 of 12
अख‌िलेश समर्थक - फोटो : amar ujala
कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवा नेताओं को बहाल किया जाए नहीं तो और भी इस्तीफे होंगे।

4 of 12
उनका यह भी कहना था कि उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा किसी और का नेतृत्व मंजूर नहीं।
विज्ञापन

5 of 12
वहीं लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में स्थि‌त टावर पर चढ़कर छात्रसभा के पदाधिकारी मोनू दुबे और रितेश पटेल ने अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

6 of 12
टॉवर पर चढ़े कार्यकर्ताओं ने देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन

7 of 12
वहीं, नीचे खड़े उनके साथियों ने उनसे उतरने की अपील की।

8 of 12
जब कार्यकर्ता नहीं माने तो प्रशासन की तरफ से उन्हें उतारने का प्रयास किया गया।

9 of 12
टॉवर पर चढ़े कार्यकर्ताओं की मांग थी कि बर्खास्त नेताओं को बहाल किया जाए और सीएम अखिलेश को फिर से प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाए।

10 of 12
काफी देर तक हंगामा होता रहा।

11 of 12
अखिलेश के समर्थन में नारे लगाते सपाई।
विज्ञापन

12 of 12
माना जा रहा है कि सपा में जिस तरह से माहौल के शांत हो जाने की उम्मीद की जा रही थी वो अभी नहीं हुआ बल्कि हालात और उलझ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें