कश्मीर में हमले पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश, कहा-मुंह तोड़ जवाब दो
Mon, 19 Sep 2016 10:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश हैं। उन्होंने पाक का झंडा जला सरकार से मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की।
लखनऊ में आदर्श व्यापार मंडल के सदस्यों ने कैंडिल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी।
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से अपील की कि पाकिस्तान को इस कायराना हरकत के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।
लोगों ने विरोध जताते हुए पाकिस्तान का झंडा फूंका और जवानों के जिंदाबाद के नारे लगाए।
कैंडिल जलाकर जवानों को श्रद्घांजलि दी गई।
बाराबंकी में पाक का झंडा फूंकते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता।
बहराइच में पाकिस्तान का पुतला जलाते छात्र व शिवसेना पदाधिकारी।
बलरामपुर में व्यापारियों ने शहीदों को दी श्रद्घांजलि।