फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एसीपी ऑफिस के पास स्टंट करना पड़ा भारी, बाइकर्स पर मुकदमा दर्ज, बाइक सीज, तस्वीरें

Mon, 07 Jun 2021 03:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : मोहम्मद इमरान
लखनऊ में एडवेंचर के शौकीन बाइकर्स पर उनका शौक भारी पड़ गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बाइक सीज कर ली गई है। ये बाइकर्स रविवार को गोमती नगर स्थित एसीपी कार्यालय के पास बाइक से स्टंट कर रहे थे। इस दौरान वे खुद के साथ अन्य वाहन सवारों के लिए भी खतरा बने हुए थे लेकिन इन सबसे बेपरवाह वो बिना हेलमेट कार्यालय के बाहर ऊधम काटे हुए थे।

अमर उजाला के फोटोजर्नलिस्ट इमरान जब वहां से निकले तो उन्होंने इन बाइकर्स की तस्वीरें ले ली। जिन्हें अमर उजाला में प्रकाशित किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए गोमती नगर अंबेडकर चौकी इंचार्ज उमेश सिंह ने लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, बाइक सीज करने के साथ ही चालान भी कर दिया है।

बता दें कि स्टंटबाजों के कारण गोमती नगर में लोगों को अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बाइकों की चपेट में आकर राहगीरों की मौत भी हो चुकी है लेकिन स्टंटबाज हैं कि मानते ही नहीं। वो अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : मोहम्मद इमरान
स्टंटबाज इस तरह की हरकतें किया करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : मोहम्मद इमरान
इस दौरान उनके करीब से निकलना किसी भी दोपहिया वाहन चालक के लिए जोखिम भरा होता है।

4 of 6
- फोटो : मोहम्मद इमरान
ऐसा कई बार हुआ है जब तेज रफ्तार स्टंटबाजों ने संतुलन खो दिया और राहगीरों को गंभीर चोट लग गईं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : मोहम्मद इमरान
पुलिसकर्मियों ने सीज की बाइकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : मोहम्मद इमरान
दोनों लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें