फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में किया आतंकी का एनकाउंटर, खूंखार अपराधी तक थर्रा उठे

Fri, 29 Jun 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएस अखिल कुमार - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। ताबड़तोड़ एनकाउंटर से बदमाशों में पुलिस का खौफ पैदा करने वाले अखिल कुमार ने राजधानी में यादगार कप्तानी की। 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : SELF
वर्ष 2007 के आखिरी दिनों में राजधानी के कप्तान बने अखिल कुमार ने तैनाती के दो हफ्ते तक टीम बनाई। इसके बाद अपराधियों की धरपकड़ के साथ एनकाउंटर का सिलसिला शुरू हुआ। फिल्म खाकी की तर्ज पर आतंकी नूरा उर्फ मोहम्मद बख्श के एनकाउंटर से खूंखार अपराधी थर्रा उठे।
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएस अखिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्थान पर पुलिस उपमहानिरीक्षक की तैनाती की व्यवस्था लागू तक इनकी यादगार कप्तानी में दर्जन भर बदमाश मुठभेड़ में मारे गए। मृदुभाषी अखिल कुमार के अनुशासनहीन और लापरवाह पुलिसकर्मियों के प्रति सख्त होने से थानों पर जनता की शिकायतों की सुनवाई और कार्रवाई में हीलाहवाली नहीं होती थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की गहन जानकारी के चलते अखिल खुद अपराधियों के लोकेशन ट्रेस करके टीम से धरपकड़ कराते थे।

4 of 5
- फोटो : डेमो
पुलिसकर्मियों के व्यवहार में परिवर्तन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को परेड के बाद वह खुद क्लास लेते थे। अपराधियों पर नकेल के साथ कानून व्यवस्था में भी मौके पर डटे रहकर मातहतों का हौसला बढ़ाते थे। उन्होंने संभ्रांत नागरिकों से करीबी बनाकर खुद का नेटवर्क तैयार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
अखिल कुमार ने पुलिस की मुस्तैदी का जायजा लेने को अमर उजाला के  साथ मिलकर स्टिंग ऑपरेशन किया। टी-शर्ट पहन कर संवाददाता के साथ बाइक की पिछली सीट पर बैठकर निकले कप्तान ने खुद को चेन स्नैचर बताकर वायरलेस पर संदेश प्रसारित किया। बाइक का नंबर प्रसारित करने के साथ बदमाशों को पकड़ने के आदेश देते हुए हजरतगंज, चारबाग और कैसरबाग में भ्रमण किया। कप्तान के भेष बदलकर निकलने की खबर फैलते ही चौराहों पर पुलिसकर्मी हर दम मुस्तैद रहने लगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें