फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: तीन घंटे मलबे में दबा रहा परिवार, सन्नाटा दिखने पर पड़ोसी छत पर पहुंचे, मलबे में दिखीं लाशें

Sun, 17 Sep 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
सतीश और उसके परिवार पर जब जर्जर मकान की छत गिरी, तब पांचों गहरी नींद में थे। इनकी चीख तक बाहर नहीं आ सकी, इसलिए आसपास भी किसी को हादसे की भनक नहीं लगी। करीब तीन घंटे बाद साढ़े छह बजे तक सतीश के घर पर कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसी बाहर की सीढ़ी से छत पर गए। वहां से देखा तो कमरे की छत ढही थी और पूरा परिवार इसके मलबे के नीचे दबा था। लाशें देख पड़ोसी सन्न रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। पुलिस व दमकल को सूचना साढ़े सात व आठ बजे के बीच मिली। इस बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि किसी को हादसे की जानकारी ही नहीं हो सकी थी। पड़ोसियों ने बताया कि अमूमन सुबह साढ़े पांच बजे के बाद सतीश के घर पर हलचल शुरू हो जाती थी। बच्चे स्कूल के लिए तैयार हो जाते थे, लेकिन शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे तक दरवाजा ही नहीं खुला। इसके बाद कुछ लोग छत पर गए तो हादसे का पता चला।
विज्ञापन

3 of 5
हर्षिता के साथ हर्षित व अंश और ढहा मकान। - फोटो : amar ujala
कुछ गिरने की आवाज आई, पर समझ नहीं आया
पड़ोसियों ने बताया कि रात में अचानक कुछ गिरने की आवाज व धमक महसूस हुई थी। हालांकि, कोई चीख जैसी नहीं सुनाई दी, इसलिए अनहोनी की आशंका नहीं हुई। सुबह देखा कि सतीश का परिवार मलबे में दबा है। अगर पहले हादसे का पता चल जाता तो शायद पांचों को बचा लिया जाता।

4 of 5
मृतक सतीश व सलोनी। - फोटो : amar ujala
मलबे में दिखा सलोनी का हाथ
कुछ लोग मकान के पीछे की खिड़की से भीतर देखने का प्रयास कर रहे थे। इस खिड़की में कूलर लगा था, इसलिए अंदर का साफ नहीं दिख रहा था। एक ने किनारे से देखा तो मलबे से बाहर एक हाथ दिखा, जो सतीश की पत्नी सलोनी का था। ये देख लोग डर गए। हादसे की खबर मिलते सैकड़ों लोग जुट गए। तमाम लोग मदद में जुटे थे। पूरी कॉलोनी में मातम पसर गया। जानकारी पर डीएम सूर्यपाल गंगवार, ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल व अन्य अफसर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
ये था मामला: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली रेलवे कॉलोनी में देर रात एक मकान की छत ढह गई, जिससे पांच लोगों की दब जाने से मौत हो गई। बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें