फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भीषण टक्कर के बाद पुर्जा-पुर्जा अलग हो गया ट्रैक्टर, हादसे में दो की मौत, तस्वीरें

Sun, 19 Nov 2017 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रायबरेली के सतांव के गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के बाँदा- बहराइच हाइवे पर कोन्सा मोड़ से पहले सरि नाले के पुल पर गुरुबक्शगंज की ओर से जा रहे ट्रैक्टर और बछराँवा की तरफ से आ रहे ट्रक में करीब 2.30 बजे आमनें-सामनें से जोरदार टक्कर हो गई।इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जानकारी के अनुसार रमेश ब्रिक फील्ड गुरूबक्शगंज से चालक अरविन्द मौर्या(35) पुत्र जयराम निवासी बैसन की उमरी थाना जगतपुर अपनें दो साथियों झखर(38)पुत्र किशोरी और उसके भाई लाला(32) निवासी अंधर मकनपुर थाना जलफुटा, गया, बिहार के साथ ईंट लादकर नन्दाखेड़ा गाँव जा रहा थ। अभी 3 किलो मीटर की दूरी ही तय की थी कि कोन्सा सरि नाला पुल पर बछराँवा की तरफ से आ रहे ट्रक संख्या(यू०पी०32 डी०एन०6505) से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर टुकड़ों में बँट गया और ट्रक के भी परखच्चे उड़ गये। ट्रैक्टर सवार चालक अरविन्द और साथी झखर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि गम्भीर रूप से घायल लाला और सलमान(35)पुत्र वशीर निवासी रानीमऊ,पटरंगा फैजाबाद को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस नें बछराँवा सी०एच०सी० पहुंचाया।

4 of 5
 हादसे के बाद का एक दृश्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, ट्रैक्टर के पुर्जे-पुर्जे अलग हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें