लखनऊ के कैंट स्थित यदुनाथ चौक पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े बारह बजे ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। रोडवेज बस व ट्रक के ड्राइवर गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतक दोनों में से कोई एक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने की बात कही लेकिन, वे दूसरे वाहन से चले गए।
विज्ञापन
3 of 6
कैंट पुलिस ने बताया कि बस मऊ डिपो की है। कंडक्टर जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि चालक अरविंद यादव चारबाग से बस लेकर यदुनाथ चौराहे पहुंचा तभी अंबेडकर चौराहे से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने सामने से दायीं तरफ टक्कर मार दी।
4 of 6
बेकाबू बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में ट्रक के नीचे आकर एक व्यक्ति कुचल गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस-ट्रक को हटवाया तब जाम खुला।