चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम राजधानी एक्सप्रेस का एसी फेल हो गया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : डेमो
आनन-फानन आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। यात्रियों को शांत करवाया, लेकिन बगैर एसी ठीक करवाए ट्रेन रवाना कर दी। इससे यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। आखिरकार रेलवे को दूसरी बोगी लगानी पड़ी और दो घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : डेमो
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12436) गुरुवार शाम 5.25 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची ट्रेन की लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) की बोगी बी-3 का एसी काम नहीं कर रहा था। यात्रियों ने इसकी शिकायत कई बार की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
4 of 5
- फोटो : डेमो
लिहाजा ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर यात्री नाराज हो गए। उन्होंने एसी ठीक करने की मांग की लेकिन एसी प्लांट को ठीक किए बिना रेलवे ने ट्रेन को आगे चलने का सिग्नल दे दिया।
इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और एसी ठीक हुए बगैर ट्रेन आगे नहीं बढ़ने दी। यात्रियों की जिद के आगे रेलवे को झुकना पड़ा और बोगी बदलने के बाद ट्रेन रवाना हुई। इससे ट्रेन दो घंटे लेट हो गई।