लखनऊ: भरभराकर ढह गया लोहिया पुल का एक हिस्सा, अफसरों के होश उड़े, तस्वीरें
Tue, 05 Jul 2016 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
राजधानी लखनऊ के एक प्रसिद्घ लोहिया पुल का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया, जिससे अफसरों में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम राजशेखर व एसएसपी मंजिल सैनी पहुंचीं।
जब ये हिस्सा ढहा तो उस वक्त वहां कोई वाहन नहीं था, इसलिए कोई भी हताहत नहीं हुआ।
...लेकिन लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय जरूर बन गया।
कुछ देर बाद पुल पर जाम लग गया। हालांकि गाड़ियों की आवाजाही व बढ़ती भीड़ से यह गड्ढा और चौड़ा हो गया।
बताया जा रहा है कि गोमती रिवर फ्रंट परियोजना के लिए बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल के निर्माण में बरती गई लापरवाही के कारण पुल का हिस्सा ढह गया।
सूचना मिलते ही शासन, प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।
मौके पर पहुंचे डीएम राजशेखर ने जांच के बाद तत्काल आठ लेन के लोहिया पुल के दोनों हिस्सों को बंद करवा दिया है।
अधिकारियों के अनुसार, गैरजरूरी तरीके से पुल के किनारे वाले पीयर कैप के नीचे से पूरी मिट्टी हटा दी गई, जिसके चलते ये हादसा टला।
घटनास्थल पर मौजूद डीएम राजशेखर।
इस मौके पर उनके साथ कई और अधिकारी भी मौजूद थे।
इस पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।
यहां इस तरह बैरीकेडिंग कर दी गई है।