शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नरेंद्र शर्मा तेल डिपो में सहायक प्रबंधक हैं। बताते हैं कि उनके बेटे केशव शर्मा के नाम खाता संख्या 34564510097 में 16 मार्च को पांच करोड़ 55 लाख 55 हजार 555 की रकम आने का मैसेज मिला। मैसेज 17 मार्च को देखने पर केशव ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। नरेंद्र ने पहले नेटबैंकिंग कर खाते का बैलेंस जाना तो उस स्लिप में लीन (ग्रहणाधिकार) अमाउंट 5,57,55,555 दिख रहा था। इसके बाद बैंक के टोलफ्री नंबर पर जब जानकारी ली तो बताया गया कि खाता होल्ड कर दिया गया है।