जगत जननी मां दुर्गा की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
नवरात्र
ब्रह्म मुहूर्त से देवी मंदिरों में घंटों व जय माता दी की स्वर लहरियां गूंजने लगीं। हाथों में पूजा की सामग्री लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों के बाहर कतारों में लगे नजर आए।
विज्ञापन
3 of 6
नवरात्र
लोगों ने अपने घरों में भी कलश स्थापना के साथ माता का आसन सजाया। पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री का पूजन किया।
4 of 6
नवरात्र
इस बार भी नवरात्र आठ दिनों के हैं। इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन है। उधर, नवरात्र की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख देवी मंदिर मनमोहक ढंग से सजे नजर आए। राजधानी के बड़ी देवी काली माता मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
5 of 6
नवरात्र
शहर के आलमनगर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर, पराग डेरी के निकट के मां काली मंदिर, पंजाबी धर्मशाला के दुर्गा मंदिर और आंख अस्पताल मार्ग स्थित संतोषी माता मंदिर में दर्शकों की भारी भीड़ रही।