श्रावस्ती में तैनात एक प्रधानाध्यापक सोमवार को बाइक से बहराइच आ रहे थे तभी अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बुलेट की टंकी फटने व शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें जलकर मौके पर ही प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।