फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी को लाठी से पीटा, जिंदा जलाया, पानी मांगने पर पिलाई पेशाब

Sun, 10 Sep 2017 02:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
बहराइच के परसा अगैया गांव निवासी एक विवाहिता को नकदी और बाइक की डिमांड पूरी न होने पर पति ने शुक्रवार रात में लाठी से पीटा। इस दौरान बेदम पत्नी ने पानी मांगा तो उसे पेशाब पिला दिया। फिर केरोसिन छिड़क कर पत्नी को आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुनकर दौड़े परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। झुलसे हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर मजिस्ट्रेट के बयान दर्ज करने के पांच मिनट बाद विवाहिता ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 4
रिसिया थाना अंतर्गत कमलाजोत गांव निवासी बच्छराम ने अपनी बेटी प्रीती देवी (18) का विवाह चार माह पूर्व 23 अप्रैल को इसी थाना क्षेत्र के परसा अगैया गांव निवासी बच्छराज के साथ किया था। विवाह के 15 दिन बाद दहेज के लिए प्रीती का उत्पीड़न शुरू हो गया। ससुराल के लोग 50 हजार रुपये नकदी व दहेज के अन्य सामान की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी प्रीती ने फोन करके अपने पिता व भाई को दी। लेकिन विवाह के चलते कर्ज में डूबे होने के कारण मायके के लोगों ने स्थिति सुधरने पर डिमांड पूरी करने की बात कही। प्रीती के पति बच्छराज से भी वार्ता कर उसको सब्र रखने को कहा। लेकिन प्रीती का उत्पीड़न थमा नहीं। आए दिन उसे पति पीटता रहता था। (पोस्टमार्टम कराने आए परिवारीजन।)
विज्ञापन

3 of 4
प्रीती ने शुक्रवार शाम को पिता बच्छराम को फोन कर पति के लाठी से पीटने की सूचना दी। उस समय बच्छराम बाहर थे। देर रात घर पहुंचे तो बेटे को लेकर बेटी की ससुराल परसा अगैया गांव रवाना हुए। यहां पहुंचने पर पता चला कि आग लगने से प्रीती झुलस गई थी। उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए हैं। इस पर बच्छराम बेटे के साथ अस्पताल पहुंचा। यहां प्रीती गंभीर हालत में मिली। प्रीती ने पिता के साथ मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में कहा कि दहेज के लिए पति ने पहले लाठी से पीटा। बेदम होने पर पानी मांगा तो पेशाब पिला दिया। इसके बाद केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन

आग की लपटों से घिरने पर चीख पुकार और कमरे के अंदर से धुंआ निकलते देख घर के दूसरे हिस्से में रह रहे परिवार के अन्य लोग दौड़े। इन सभी ने आग बुझाई। लेकिन तब तक प्रीती 90 फीसदी झुलस चुकी थी। आननफानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां बयान दर्ज कराने के पांच मिनट बाद विवाहिता ने दम तोड़ दिया। रिसिया थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि मृतका के पिता बच्छराम की तहरीर पर आरोपी पति बच्छराज के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी पति फरार है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें