फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने खोला जब फेसबुक चैट तो सामने आई DU लेक्चरर की अश्लील हरकतें

Sat, 09 Sep 2017 12:13 PM IST
अमित सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
demo pic
दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज के लेक्चरर पर बहू ने फेसबुक पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 7
mms - फोटो : सोशल मीड‌िया
पीड़ित महिला का कहना है कि उसका ससुर फर्जी प्रोफाइल बनाकर या किसी और के जरिये दो साल से आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। 3 सितंबर को अश्लील मैसेज देखकर महिला ने नोएडा साइबर क्राइम सेल से शिकायत कर दी।
विज्ञापन

3 of 7
mms
​अलीगढ़ निवासी पीड़ित की शादी वर्ष 2011 में मयूर विहार फेज-2 में हुई थी। उसका एक छह साल का बेटा है। महिला गृहणी है जबकि पति एक निजी कंपनी में काम करता है। महिला ने बताया कि वर्ष 2015 में ससुर ने उससे छेड़छाड़ की थी। इसके बाद वह पति के साथ ग्रेटर नोएडा में किराए का मकान में रहने लगी।

4 of 7
mms in car
पीड़िता के अनुसार, वह फेसबुक का इस्तेमाल करती है, लेकिन मैसेंजर नहीं देखती है। 3 सितंबर को उसने मैसेंजर पर कोमल अत्री नामक युवक का मैसेज देखा। पीड़िता ने उसकी पहचान पूछी तो वह गलत लहजे में चैट करने लगा। उसने कई बार मैसेंजर के जरिए उसे फोन करने का भी प्रयास किया। मैसेंजर की हिस्ट्री चेक करने पर पता चला कि कोमल 6 जून 2015 से लगातार उसे कई मैसेज कर चुका था।
विज्ञापन

5 of 7
demo pic
आरोपी ने उसी दिन उसके प्रोफाइल पर एक गैंग रेप का वीडियो पोस्ट कर दिया। पीड़िता के अनुसार, यह वीडियो उसे डराने के लिए पोस्ट किया था कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसके साथ भी वीडियो में दिखाई गई लड़की की तरह रेप हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
mms - फोटो : सोशल मीड‌िया
इसलिए ससुर पर संदेह
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में उसका दूसरा नाम रखा गया था। इसकी जानकारी केवल उसके ससुराल वालों और माता-पिता को ही है। सोशल मीडिया पर और बाकी जगह लोग उसका वास्तविक नाम जानते हैं। उसका दूसरा नाम केवल ससुराल के लोग ही इस्तेमाल करते हैं। जब उसने मैसेंजर पर पिछले संदेश देखे तो एक बार उसके दूसरे नाम का प्रयोग किया गया था। इसलिए उसे यकीन है कि उसके फेसबुक प्रोफाइल पर जो आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेज गए हैं, वह उसके ससुर ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर भेजे हैं या किसी से भिजवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतिकात्मक तस्वीर
परीक्षा दिलाने के लिए ले जाते वक्त भी करता था छेड़छाड़
पीड़िता ने बताया कि शादी के वक्त बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आगे की पढ़ाई के दौरान ससुर ही उसे परीक्षा दिलाने ले जाता था। इस दौरान वह उसे बस से ले जाते थे और भीड़ और धक्के के बहाने छूने का प्रयास करते थे। बस में एकदम चिपककर बैठते थे। उस वक्त उसने ससुर की इन हरकतों को भीड़ और धक्के की वजह से अनजाने में हुआ टच माना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें