करीब 10 दिन पूर्व बलरामपुर राज परिवार के नील बाग पैलेस परिसर में पहुंचा करीब 5 वर्षीय तेंदुआ रविवार रात काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। राज परिवार के प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि पैलेस के पीछे बाग में यह तेदुआ बीते 10 दिनों से रह रहा था। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी।
पिछले शुक्रवार को वन विभाग कुआना रेंज की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। जिसके बाद रविवार रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
वन विभाग के अफसर तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पिजरा उठा ले गए। जिसके साथ ही पैलेस और आसपास के लोगों में फैली दहशत अब खत्म हो गई है।