लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में रविवार शाम मकान पर कब्जे को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने रॉड से वकील का सिर फोड़ दिया। यही नहीं, सूचना पर आई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर व उसके परिवारीजनों ने हमला कर दिया। इससे सहमी पुलिस टीम थाने लौट गई। जानकारी पर एसएसपी ने एएसपी पश्चिम, सीओ बाजारखाला संग भारी फोर्स को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस को देखते ही हिस्ट्रीशीटर व उसके घरवाले पथराव करने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर हिस्ट्रीशीटर को थाने ले आई। यही नहीं, उसे छुड़ाने के लिए परिवारीजन थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। वकील की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
3 of 7
पुलिस के मुताबिक, आलमनगर सेक्टर एफ निवासी वकील अरविंद श्रीवास्तव परिवार संग रहते हैं। इसी मकान के एक हिस्से में उनके बड़े भाई रेलकर्मी अनिरुद्ध रहते हैं। अनिरुद्ध की पत्नी सरिता उर्फ सोनी का पति से विवाद चल रहा था। इससे वह अलग रहती है। पुलिस ने बताया कि अनिरुद्ध की पत्नी ने अपने मकान की रजिस्ट्री बीते वर्ष 27 फरवरी को पड़ोस में रहने वाले हिस्ट्रीशटर गोगा उर्फ शमशाद को की थी।
4 of 7
रविवार शाम गोगा का बेटा मकान के खाली हिस्से में घुसकर जानवर चराने लगा। वकील ने मना किया तो वह गालीगलौज करने लगा। जानकारी पाकर हिस्ट्रीशीटर अपने बेटों गुफरान, जुबेन व टोनी संग वकील के घर पहुंचकर ललकारा। वकील बाहर निकला तो रॉड मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद अनिरुद्ध के मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
5 of 7
पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने हमला कर दिया। पुलिस टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित वकील ने जानकारी सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री बृजेश त्रिपाठी को दी। बृजेश ने एसएसपी मंजिल सैनी को कॉल कर पूरे मामले से अवगत कराया। इस बीच हिस्ट्रीशीटर व उसके घरवाले मकान पर काबिज हो गए।
विज्ञापन
6 of 7
सूचना पर एएसपी पश्चिमी जय प्रकाश सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे तो हिस्ट्रीशीटर व उसके परिवारीजन पथराव करने लगे। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। इंस्पेक्टर सियाराम यादव ने बताया वकील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
माहौल बिगाड़ने की फिराक में था हिस्ट्रीशीटर
पुलिस ने बताया कि हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर मकान विवाद को सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था। उसकी ओर से एक समुदाय के लोग जुटकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर गोगा उर्फ शमशाद के बेटे हारुन की हत्या भी रंजिश में हुई थी।