राजधानी लखनऊ के पॉलीटेकिभनक चौराहे के पास वेव मॉल के सामने छेड़छाड़ का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक बहादुर युवती ने शोहदे को जमकर पीटा। भीड़ के सामने उसे जीवन भर किसी लड़की को नहीं छेड़खानी की कसम दिलाई। फिर पुलिस को सौंप दिया। जबकि पुलिस ने एक बार फिर निकम्मेपन का परिचय देते हुए शोहदे के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए
2 of 6
इंदिरानगर की युवती हजरतगंज से शाम को स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। समता मूलक चौराहे के पास ही बाइक सवार शोहदे ने उसका पीछा करना शुरू किया। शोहदे से बचने के लिए युवती ने कई बार अपनी स्कूटी की रफ्तार कम की, रास्ते में रुकी, लेकिन शोहदे ने पीछा करना बंद नहीं किया। इस पर युवती ने उसे फटकार लगाई और पीछा नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद भी शोहदा नहीं माना। लोहिया पथ से आगे बढ़ते ही शोहदे ने उसे देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए
3 of 6
वेव मॉल के सामने पहुंचते ही युवती ने उसकी बाइक रोक ली और शोहदे का कॉलर पकड़ कर कई ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे पहले कि शोहदा भाग पाता आसपास मौजूद लोग भी युवती की मदद में आगे आ गए। शोर सुनकर वेव पुलिस चौकी के दरोगा अजय त्रिपाठी भी कई सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद शोहदे को पकड़कर पुलिस चौकी ले गए।
लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए
4 of 6
फोन आते ही पुलिस का बदला टोन पहले तो वेब पुलिस चौकी में शोहदे को पुलिस कर्मियों ने छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजने की बात कही। सूचना पर एसओ विभूतिखंड भी वहां पहुंच गये। इसी बीच शोहदे ने अपना परिचय दिया। कुछ देर में ही एसओ के मोबाइल पर किसी रसूखदार का फोन आया और इसके बाद पुलिस का टोन ही बदल गया।
विज्ञापन
लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए
5 of 6
युवती को किया ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ पुलिस कर्मियों ने युवती से बोला कि शोहदे ने जितनी गलती की, उससे ज्यादा सजा उसे मिल गई। उसकी बेइज्जती हो चुकी है और अब जेल चला गया तो उसका करिअर खराब हो जाएगा। इसके बाद युवती ने शोहदे पर कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
मामले पर एसओ विभूतिखण्ड विनोद मिश्रा का कहना है कि लड़की को कुछ गलतफहमी हो गई थी। उसे लगा की बाइक सवार उसका पीछा कर रहा है और छेड़ रहा है। इसीलिए उसने लड़के को पकड़कर पीटा है। इस मामले में लड़की खुद ही कोई कार्रवाई नहीं चाहती तो पुलिस क्या कर सकती है। युवक को छोड़ दिया गया है।