फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने बच्ची को रौंदा, मौत, गुस्साए लोगों ने किया बवाल, बेबस हो गई पुलिस

Sat, 26 Aug 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
नानपारा-बहराइच मार्ग पर विश्वरिया गांव के निकट सड़क पार कर रही एक बालिका को शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने घेराबंदी कर बस को आग लगा दी। आसपास मौजूद अन्य आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की। पांच थानों की पुलिस बुलाई गई है। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। लोगों के आक्रोश को देखते हुए नानपारा-बहराइच मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
रामगांव थाना अंतर्गत विश्वरिया गांव नानपारा-बहराइच मार्ग के निकट स्थित है। गांव निवासी चांदनी (8) पुत्री राजकुमार शनिवार देर शाम को सड़क पार कर रही थी। तभी नानपारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही चांदनी की कुचलकर मौत हो गई। हादसा देखकर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बस को रोकवाया। लेकिन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने यात्रियों को उतारने के बाद बस में आग लगा दी। बस धू-धू कर जल गई।
विज्ञापन

3 of 4
मौके पर रामगांव पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से झड़प भी हुई। हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर आसपास मौजूद अन्य आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर एसपी सिटी कमलेश दीक्षित, सीओ सिद्धार्थ तोमर व दरगाह, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, रिसिया और रामगांव थाने की पुलिस फोर्स बुलाई गई है। किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर घटना के एक घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका है। मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप है। एसपी सिटी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तनाव को देखते हुए अभी मार्ग पर आवागमन शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
सूचना के बावजूद नहीं पहुंची पुलिस, तब भड़के ग्रामीण
विश्वरिया गांव के निकट बस से कुचलकर बालिका की मौत सात बजे के आसपास हुई। घेराबंदी कर ग्रामीणों ने बस को रोकवाया। इसके बाद थाने पर व 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन आधे घंटे तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। तब ग्रामीण भड़क उठे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें