फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 15 साल बाद गोद नहीं भरी तो उठवा लिया दूसरे का बच्चा, खुलासा हुआ तो...

Tue, 27 Dec 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
1 of 5
शादी के 15 साल बाद भी गोद नहीं भरी तो एक महिला ने दूसरी महिला के तीन माह के बच्चे को ही अगवा कर लिया। मामला बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया। तीनों आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है। मासूम को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। (आरोपी महिला (बायें) व बेटे के साथ मां जुबेदा व पिता रसीद।)
विज्ञापन

2 of 5
एसपी राजू बाबू सिंह ने शनिवार को बताया कि तीन दिन पहले 21 दिसंबर की रात बड्डूपुर थाना क्षेत्र के रायपुर मजरे भगौली गांव के रसीद के तीन माह के बच्चे नियाज का घर के बाहर छप्पर के नीचे सोते समय अपहरण हो गया था। (पुलिस की गिरफ्त में महिला।)
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी महिला ने दो लाख में किया था सौदा
आरोपी महिला संतोषी गुप्ता मुंबई में रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी संदीप गुप्ता की पत्नी है। उसने पुलिस को बताया कि औलाद न होने से वह परेशान थी। इसलिए सुरेश प्रजापति निवासी कादीपुर खुर्द जनपद सुल्तानपुर व चंद्रप्रकाश निवासी रायपुर के साथ मिलकर बच्चे को अगवा किया था। दोनों आरोपियों से दो लाख रुपये में सौदा हुआ था।

4 of 5
कैसे हुआ खुलासा
मासूम के पिता रशीद ने गांव के ही चंद्रप्रकाश पर शक जताया था। चंद्रप्रकाश ने उससे एक हफ्ते पहले कहा था कि कोई छोटा बच्चा हो तो बताना। किसी को देना है। पुलिस ने तब चंद्रप्रकाश का फोन सर्विलांस पर लगाया तो वारदात के समय उसकी लोकेशन घटनास्थल के पास मिली। (मासूम नियाज।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने गुनाह कुबूल लिया। पुलिस ने सं‌तोषी पर शिकंजा कसा तो शनिवार सुबह फ्लाइट से ही बच्चे को लेकर लखनऊ आई जहां एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी हाजीपुर गांव से बता रही है। संतोषी का एक मकान विराट खंड, गोमती नगर में भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें