सुबह से पैसा निकालने को बैंक की लाइन में लगी 80 साल की वृद्धा गश खाकर गिर गई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। बैंक मैनेजर के दोपहर 12 बजे तक न पहुंचने से बैंक नहीं खुल सकी और लंबा इंतजार वृद्धा के लिए जानलेवा हो गया। मौके पर परिवारीजनों ने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन
2 of 5
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की सिसई सलोन शाखा में सुबह से भीड़ थी। बैंक प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव दोपहर करीब 12 बजे बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
सुबह से लाइन में लगी 80 वर्षीया कमरुलनिशां पत्नी लल्लन की तबीयत बिगड़ने से फर्श पर गिर गई। कमरुलनिशां को हिचकियां आईं और उसने दम तोड़ दिया। इस पर वहां मौजूद महिला का पुत्र इस्लाम व बहू हसीना बिलख पड़े।
4 of 5
आसपास के लोग जमा हो गए। हंगामा होने लगा। इस बीच बैंक मैनेजर भी आ गए।
परिवारीजन महिला की मौत के लिए प्रबंधक को दोषी ठहराते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। रिसिया थाने के पुलिस ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।