फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 को रौंदकर भागा ट्रक खुद भी पलटा,4 की मौके पर मौत

विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ से सटे मलिहाबाद के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य बेहद गंभीर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

3 को रौंदकर भागा ट्रक खुद भी पलटा,4 की मौके पर मौत

2 of 7
लखनऊ जिले के ‌मलिहाबाद से सटे रहीमाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तड़के करीब 3 बजे हुए इस हादसे की वीभत्सा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर रुप से घायल हैं जिनका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। यह हादसा बेहद नाटकीय ढंग से हुआ।

विज्ञापन

3 को रौंदकर भागा ट्रक खुद भी पलटा,4 की मौके पर मौत

3 of 7
यह पूरा हादसा एक अजीब से घटनाक्रम के बीच हुआ। जिसमें एक नहीं तीन गाड़ियां शामिल रहीं। होता यह है कि भूसा लदे हुए एक डीसीएम को रहीमाबाद के पास आटे से लदा हुआ डीसीएम ओवरटेक करता है। ओवरटेक इतने करीब से होती है कि जिस त्रिपाल से भूसा लदा होता है वह फट जाता है और भूसा सड़क पर बिखरना शुरू हो जाता है। जब यह बात भूसे वाले डीसीएम के चालक को पता चलती है तो वह फिर आटे से लदे डीसीएम को ओवरटेक करता है।

3 को रौंदकर भागा ट्रक खुद भी पलटा,4 की मौके पर मौत

4 of 7
तेजी से ओवरटेक करने के बाद वह आगे जाकर गाड़ी रोक देता है। पीछे से जब आटे वाला डीसीएम यहां पहुंचता है तो दोनों ड्राइवरों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी शुरू होती है। इस कहासुनी के दौरान ही ही ये दोनों ड्राइवर अपने-अपने क्लीनर के साथ सड़क पर उतर आते हैं। इनके बीच कहा सुनी मारपीट की नौबत तक आ पहुंचती है।

विज्ञापन

3 को रौंदकर भागा ट्रक खुद भी पलटा,4 की मौके पर मौत

5 of 7
सामने एक ढाबा होता है और एक गैस टैंकर का ड्राइवर गाड़ी खड़ी किए हुए सुस्ता रहा होता है। वह इन दोनों के बीच बढ़ती लड़ाई को कम कराने के मकसद से वहां पहुंचता है।
विज्ञापन

3 को रौंदकर भागा ट्रक खुद भी पलटा,4 की मौके पर मौत

6 of 7
तीन गाड़ियों के ड्राइवर अपने-अपने क्लीनर के साथ सड़क पर बहस कर रहे होते हैं तभी पीछे से हरदोई की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर इन्हें रौंदता हुआ चला जाता है। रौंदे जाने से तीन लोग मौके पर ही मर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 को रौंदकर भागा ट्रक खुद भी पलटा,4 की मौके पर मौत

7 of 7
इन्हें रौंदने के बाद यह आलू से भरा यह ट्रक पूरी तरह से बेकाबू होकर खुद भी पलट जाता है। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो जाती है। इसमें से तीन की मौत ट्रक द्वारा रौंदने से हुई जबकि चौथे की मौत ट्रक के पलटने से हुई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए। इन सभी को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें