फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 97 साल की महिला बनीं प्रधान पद की उम्मीदवार, दाखिल किया नामांकन

Sun, 04 Apr 2021 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
नामांकन दाखिल कर बाहर निकलतीं महिला सूर्यमुखी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज यानी रविवार को आखिरी दिन है। नामांकन के पहले दिन प्रदेश में 3 लाख 15 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

अयोध्या जिले में मयाबाजार ब्लॉक क्षेत्र के रेवरी गांव में 97 वर्षीय महिला सूर्यमुखी ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। यह लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। उनके परिजनों का कहना है कि वह चुनाव लड़ने की इच्छुक है, इसलिए नामांकन पत्र दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
नामांकन के लिए पहुंचे प्रत्याशी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही जिले की कुल 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों, 212 क्षेत्र पंचायतों के 19313 वार्डों और 14789 ग्राम पंचायतों के 1,86,583 वार्डों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
नामांकन केंद्र में मेटल डिटेक्टर से गुजरते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नामांकन दाखिल करने के बाद पांच व छह अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी सात अप्रैल को नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे व इसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।

पहले चरण में 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक सहारनपुर, बरेली, गाजियाबाद, रामपुर, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, हरदोई, प्रयागराज, रायबरेली, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर व भदोही में मतदान होगा।

4 of 5
नामांकन केंद्र के बाहर लगी उम्मीदवारों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव की प्रक्रिया चार चरणों में
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया 3 अप्रैल, दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल, तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल और चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नामांकन के लिए लाइन में लगे उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला
पहला चरण: 15 अप्रैल को 18 जिलों में
नामांकन : 3 से 4 अप्रैल तक, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच : 5-6 अप्रैल, सुबह आठ बजे तक
नामांकन वापसी : 7 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन : 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से
जिले - सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें