फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
लखनऊ के आलमनगर की भपटामऊ क्रासिंग पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हिमगिरी एक्सप्रेस की चपेट में आकर उन्नाव के चचेरे भाइयों और बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। यहां हैं वीभत्स तस्वीरें...
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

2 of 12
तीनों बाइक से दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए राजाजीपुरम जा रहे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय का कहना है कि जल्दबाजी में तीनों ने बंद क्रासिंग से बाइक निकालने की कोशिश की तभी ट्रेन आ गई।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

3 of 12
तीनों के शव पचास मीटर दूर तक फैले मिले हैं जबकि अभी बाइक का पता नहीं चल पा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा रात 8.23 बजे हुआ।

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

4 of 12
मरने वाले उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के गजफ्फरनगर गांव के चक कुसहरी निवासी कमल किशोर तिवारी का बेटा सोनू (32), उसका चचेरा भाई व कौशल किशोर तिवारी का बेटा नीरज (35) और बाबाखेड़ा निवासी बहनोई व बाल कृष्ण त्रिवेदी का बेटा लाला त्रिवेदी (32) हैं।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

5 of 12
सोनू निजी कंपनी में काम करता था जबकि नीरज गन्ने के रस की दुकान करता था। लाला त्रिवेदी की पान की दुकान थी। तीनों चक कुसहरी निवासी दोस्त सतीश दीक्षित की बरात में शामिल होने राजाजीपुरम एफ ब्लाक स्थित त्रिमूर्ति मैरिज हॉल जा रहे थे।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

6 of 12
इंस्पेक्टर का कहना है कि बाइक ट्रेन में फंसकर आगे चली गई है। मृतकों के परिवारीजनों ने गेटमैन अमित तिवारी की लापरवाही के चलते हादसे का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

7 of 12
इंस्पेक्टर ने बताया कि शव इतने क्षत-विक्षत थे कि मृतकों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस तीनों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर ही रही थी कि मृतकों में से एक की जेब में रखे मोबाइल फोन की घंटी बजने लगी।

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

8 of 12
इंस्पेक्टर ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से मृतक के परिवार का कोई सदस्य बात कर रहा था। उसने पूछा कहां पहुंचे। इंस्पेक्टर ने जब हादसे की सूचना दी तो सन्नाटा छा गया।

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

9 of 12
कुछ ही देर में तीनों के परिवारीजन क्रासिंग पहुंच गए और रोना-पीटना मच गया। त्रिमूर्ति मैरिज हॉल में समारोह की तैयारियां चल रही थीं। बरात जनवासे पहुंच चुकी थी।

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

10 of 12
दूल्हा सतीश दीक्षित अपने कमरे में तैयार हो रहा था। रिश्तेदार और दोस्त चुहलबाजी कर रहे थे। इसी बीच फोन पर खबर आई कि सोनू, नीरज और लाला ट्रेन से कट गए।

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

11 of 12
एक पल में सन्नाटा छा गया। संगीत बंद हो गया। बैंड भी खामोश हो गया। सतीश सेहरा उतारकर घटनास्थल के लिए भागा। परिवार के लोग भी पीछे-पीछे दौड़े।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटे बाइक पर सवार तीन लोग, तस्वीरें

12 of 12
घटनास्थल पहुंचा सतीश वहां चीख-पुकार और रोना-पीटना सुनकर फफक पड़ा। परिवार के लोग किसी तरह उसे समझाकर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें