फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसुओं में बदल गईं खुशियां, बाइक सवार को बचाने में श्रद्घालुओं से भरी बोलेरो पलटी, 14 जख्मी

Mon, 19 Mar 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जरवलरोड (बहराइच)
विज्ञापन
1 of 4
नवरात्र पर बेटे का मुंडन संस्कार करवाने के लिए बाराबंकी से एक परिवार बोलेरो से गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं से भरा वाहन जब बहराइच के जरवलरोड क्षेत्र पहुंचा तो बाइक सवार को बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। उसमें सवार सात महिलाओं व तीन बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। तीन महिलाओं की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत बल्लूपुर माधवपुरवा निवासी श्रीचंद ने पुत्र सूरज के मुंडन संस्कार का कार्यक्रम तय किया था। नवरात्र पर्व होने के कारण परिवार के लोगों ने गोंडा में स्थित पांडवकालीन पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ मुंडन संस्कार करने की योजना बनाई। उसी के तहत सोमवार सुबह परिवार के लोग बोलेरो वाहन पर सवार होकर गोंडा के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं से भरा वाहन जब जरवलरोड थाना अंतर्गत एकलव्य महाविद्यालय झुकिया के निकट पहुंच, तभी सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में बोलेरो 20 फीट गहरे खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन

3 of 4
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र ने ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। इनमें राधा (35) पत्नी श्रीचंद, मीना देवी (25) पत्नी लल्लन, अनीता देवी (25) पत्नी शोभा, फुलझड़ा (50) पत्नी कमलू, पूजा (25) पत्नी कमलेश, अनीता (27), रानी (13) पुत्री कमलेश, सागर (10) पुत्र कमलेश, ऊषा देवी (26) पत्नी सतनू समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों में राधा, मीना देवी, अनीता और फुलझड़ा की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
आंसुओं में बदल गईं खुशियां
माधवपुर निवासी ऊषा देवी और रानी ने कहा कि परिवार के लोग काफी खुश थे। वाहन में महिलाएं गीत गा रही थीं। तभी अचानक हादसा हुआ, जिससे हंसी खुशी का माहौल गम में बदल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें