फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के 365 दिन पर मायावती का कटाक्ष, 'योगी सरकार का एक साल, बुरी मिसाल'

Mon, 19 Mar 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को ‘एक साल, बुरी मिसाल’ करार दिया है। उन्होंने योगी को शून्य अंक देते हुए कहा कि सरकार की विफलता के कारण ही गोरखपुर व फूलपुर के लोकसभा उपचुनाव में जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
मायावती ने कहा कि जनता से वादाख़िलाफी का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री को अपनी परंपरागत लोकसभा सीट भी गंवानी पड़ी है। इससे पहले शहरी निकाय के चुनाव में भी वे मठ की सीट पर चुनाव हारे थे। भाजपा सरकार ने एक वर्ष के भीतर सर्वसमाज के ग़रीबों, मजदूरों, बेरोजगारों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय पूजा-पाठ में ही ज़्यादा समय लगाया है। जनता के हित के लिए सही नीयत व निष्ठा भाव से काम करना ही असली पूजा व सच्चा राजधर्म है।
विज्ञापन

3 of 4
मायावती ने कहा, बीजेपी के लोग भी अब यह कहने लगे हैं कि पीएम मोदी व सीएम योगी की करनी के कारण ही यूपी में भाजपा की लुटिया डूबी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में हर स्तर पर भाजपा का जंगलराज व्याप्त है। बुनियादी विकास कार्य धनाभाव के कारण ठप हैं। एनकाउंटर करके कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने का ग़लत प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
मायावती ने नसीहत देते हुए कहा कि गोरखपुर व फूलपुर की करारी हार के लिए विपक्ष को कोसने की जगह योगी को कट्टरवादी हिंदुत्व के एजेंडे को छोड़कर जनहित में ज्यादा समय व संसाधन लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें