फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योगासन: मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए कीजिए इन योगासनों का अभ्यास, मिलेंगे कई लाभ

Sat, 13 Nov 2021 11:59 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कैसे बढ़ाएं मेटाबॉलिज्म? - फोटो : Pixabay
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मेटाबॉलिज्म को ठीक रखना सबसे आवश्यक माना जाता है। मेटाबॉलिज्म, शरीर में होने वाले रासायनिक प्रतिक्रियाओं को संदर्भित करता है। ये रासायनिक प्रतिक्रियाएं आपके शरीर को स्वस्थ और कार्यशील रखती हैं। मेटाबॉलिज्म जितना अधिक होगा, आप उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न करेंगे जो वजन कम करने के लिए जरूरी होता है। हाई मेटाबॉलिज्म होने से आपको पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली में योग को शामिल करके न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को बढाया जा सकता है, साथ ही यह तेजी से फैट बर्न करने में भी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए ऐसे कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शलभासन के फायदे - फोटो : istock
शलभासन योग है फायदेमंद
मेटाबॉलिज्म की समस्याओं को ठीक करने के साथ तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए शलभासन योग का नियमित अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पाचन और शरीर की अन्य समस्याओं में भी इस योग को लाभदायक माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटकर दोनों पैरों को सीधा रखें और हाथों को कमर के पास रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान घुटनों को मोड़े नहीं, अब दाएं पैर को नीचे रखें। इसी प्रक्रिया को अपने बांये पैर के साथ दोहराएं। अब सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। 
विज्ञापन

3 of 4
सर्वांगासन योग के फायदे - फोटो : Pixabay
सर्वांगासन योग है लाभदायक
जैसा कि नाम से स्पष्ट है, सर्वांगासन योग शरीर के सभी अंगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह आपके शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्वास्थ्य को बेहतर रखने के साथ  मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने वाला योग है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब पैरों 90 डिग्री तक ऊपर की ओर ले जाएं। पांवों को सिर की सीध में रखें। शरीर को इस तरह से सीधा रखें कि ठोड़ी छाती पर आकर लगे। इस अवस्था में कुछ समय रहने के बाद धीरे-धीरे मूल अवस्था में लौटें।
विज्ञापन

4 of 4
सेतुबंधासन योग करने के फायदे - फोटो : Pixabay
ब्रिज पोज योग
ब्रिज पोज या सेतुबंधासन योग को करने से कमर और पीठ की समस्याएं तो दूर होती ही हैं, साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने वाला योग भी है। इस योगासन के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें। हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा कर रखें। अब सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं, कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें। सांस छोड़ते हुए दोबारा से पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।


------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें