हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। अच्छा आहार लेते हैं, जिम जाते हैं, सुबह जल्दी उठते हैं और रात को समय पर सोते हैं और योग भी करते हैं आदि। बात अगर योग की करें, तो बीते कुछ सालों में योग के प्रति लोगों की रूचि काफी बड़ी है। जहां एक तरफ कई लोग अपने घरों पर ही योग करते हैं, तो कई लोग योगा टीचर से योग करना सीखते हैं। वहीं, योग करने से हमारे शरीर को लाभ भी मिलता है और हमारा शरीर फिट रहता है। वहीं, इन सबके बीच अगर आप योग करना शुरू कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं योगासन करते समय कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए...