शरीर को पूरे दिन काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पर क्या आप थोड़ी देर में ही थकान और कमजोरी महसूस करने लगते हैं? अगर हां, तो आप अकेले ऐसे नहीं हैं। कई लोग दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए बार-बार कॉफी पीते रहते हैं, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस तरह की आदतों को सेहत के लिए काफी नुकसानदायक मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दिनभर काम और शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए हमें उन उपायों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है जो दीर्घकालिक लाभ दे सकें। योग का नियमित अभ्यास इसका सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ योग मुद्राएं आपको दिनभर अधिक जागृत और ऊर्जावान महसूस करने में मदद कर सकती हैं। रोजाना सुबह इन योगाभ्यासों को करके आप पूरे दिन खुद में बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।