Yoga Tips: अक्सर महिलाएं या बच्चे जो लगभग पूरा दिन घर पर रहते हैं, वह वक्त बिताने के लिए टीवी या फोन का इस्तेमाल करते हैं। गर्मी का मौसम है तो तापमान बढ़ने के कारण भी लोग घर से बाहर नहीं निकलते हैं। लगभग पूरा दिन टीवी देखने या मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। जैसे स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों पर असर हो सकता है। मस्तिष्क पर भी नकारात्मक असर होता है। साथ ही बैठे-बैठे शरीर में दर्द होने लगता है। मोटापा बढ़ना भी इसका एक कारण हो सकता है। बच्चे हो या बड़े सभी पर नकारात्मक असर हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले तो आपको स्क्रीन टाइम कम करने की जरूरत है।
वहीं शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं ताकि टीवी, लैपटॉप या मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से आपकी मस्तिष्क, आंखों और शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सके और कई बीमारियों के शिकार होने बचा जा सके। इसके लिए विशेषज्ञ योग के अभ्यास की सलाह देते हैं। अगर आपके लिए मोबाइल, लैपटॉप या टीवी के सामने बैठना जरूरी ही है, तो बैठे बैठे कुछ योगासन करें ताकि सेहत पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सके।
आइए जानते हैं टीवी, लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल अधिक करने पर बैठे बैठे किन योगासनों का अभ्यास लाभकारी हो सकता है।